Ticker

6/recent/ticker-posts

Bharat ke rahasyas

 

भारत के अनसुलझे रहस्य

https://latestrends89.blogspot.com/2021/07/ Bharat ke rahasya.html





 हमारा देश भारत किस्से और कहानियों का देश है और यहां कई पौराणिक कहानियां मौजूद है हमने अपने बड़े बुजुर्गों से अपने दादा दादी से कई ऐसी कहानियां सुनी हैं जिन पर कभी-कभी विश्वास करना भी असंभव सा लगता है अब मैं ऐसा कहुँ  कि हमारे देश में ना काटने वाला जहरीला बिच्छू भी पाया जाता है तो शायद आप विश्वास नहीं करेंगे पर 

उत्तर प्रदेश के अमरोहा

उत्तर प्रदेश के अमरोहा में 13 वी सदी के सूफी संत सैयद हुसैन शाह नकवी की मजार मौजूद है माना जाता है कि उत्तर भारत के वे पहले उर्दू कवि थे उनकी मजार के पास करीब कई जहरीले बिच्छू हर समय मौजूद रहते हैं परंतु आज भी आने वाले भक्तों और अनुयाई को कभी भी उन बिच्छूओ ने परेशान नहीं किया है  कहा जाता है कि श्रद्धालुओं को उन्हें घर ले जाने की इजाजत है परंतु तय समय के लिए अगर तय समय के बाद उसने  उनको नहीं पहुंचाया जाता मज़ार मे  तो वह बिच्छू  हमला कर देते है

हंपी के संगीतमय खंबे

हंपी में 56 खंभों वाला एक विशाल मंदिर है यह मंदिर भगवान विष्णु के विट्ठल जी का अवतार माना जाता है हंपी का यह मंदिर पुरातत्व काल के शिल्प कला का एक जीता जागता उदाहरण है ऐसा कहा जाता है कि इनके 56 खंभों मे से किसी भी खंबे में चोट करने से सात स्वरों की एक मधुर ध्वनि निकलती है इसके चलते इन्हें सारेगामा पिलर्स भी कहा जाता है

आंध्र प्रदेश के कुन्नूर का यागंती मंदिर

ऐसी कहानी मौजूद है कि यहां पर मौजूद भगवान शिव के वाहन नंदी का आकार साल दर साल बढ़ता जा रहा है किसके कारण मंदिर प्रशासन को वहां पर स्थित एक खंबे को भी हटाना पड़ा पहले यहाँ नंदी की  परिक्रमा भी की जाती थी पर अब ऐसा संभव नहीं है 

शिव भक्त कोबरा

तमिलनाडु के एक गांव में स्थित शिव मंदिर में एक ऐसा करिश्मा देखने को मिला जिसने सभी को चौका दिया साल 2010 में रोजाना के आरती के दौरान मंदिर में देखा गया कि एक कोबरा अपने मुँह से पत्ती  को तोड़ कर रोज़ शिव लिंग पर चढ़ा रहा है और ऐसा बार-बार होता रहा इसलिए आम लोगों के बीच यह मंदिर चर्चा का विषय बन गया

आपलोगो को यह जानकारी पसंद आया हो तो सब्सक्राइब और शेयर करें ऐसी जानकारी प्राप्त करने के लिए पढ़ते रहे हमारे ब्लॉग को धन्यवाद 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ